MI vs KKR: मुंबई के गोल्डन आर्म बने ‘लॉर्ड’ ठाकुर, पहले ही मैच में छा गए शार्दुल
kkr, ipl, ipl, ipl, ipl
kkr अपडेट
शार्दुल ठाकुर को लॉर्ड कहा जाता है। ये नाम उन्हें इसलिए दिया गया है क्योंकि वह साझेदारी तोड़ने के लिए फेमस हैं। यानी जब कोई साझेदारी बन रही होती है या बन गई होती है तो कप्तान ठाकुर को बुला लेते हैं और वह टीम को विकेट दिला देते हैं। कुछ यही काम ठाकुर ने रविवार को आईपीएल-2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया है।
ठाकुर इस सीजन मुंबई में आए हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अर्जुन तेंदुलकर के बदले ट्रेड किया है। ठाकुर ने पहले ही मैच में बता दिया कि वह कितने उपयोगी हैं और मुंबई ने उनको अपने साथ जोड़कर सही किया। उन्होंने इस मैच में चार ओवरों में 39 रन देकर तीन विकेट लिए।
ipl जानकारी
मुंबई को दिलाईं सफलता
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वानखेडे़ स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता के लिए फिन एलन और अजिंक्य रहाणे पारी की शुरुआत करने आए। इन दोनों ने आते ही तूफान मचा दिया और पांच ओवरों में ही टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 68 रन कर दिया। पांड्या ने इस साझेदारी को तोड़ने के लिए ठाकुर को बुलाया। ठाकुर ने कप्तान के सपने को पूरा किया और छठे ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन की पारी का अंत कर दिया। उन्होंने 17 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।
इसके बाद मैदान पर आए इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन। कोलकाता ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। कोलकाता ने ये पैसा इस उम्मीद से दिया था कि ग्रीन उसके लिए आंद्रे रसेल की कमी पूरी करेंगे। पहले मैच में ठाकुर ने ऐसा होने नहीं दिया। नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ठाकुर ने ग्रीन को आउट कर दिया। उन्होंने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए।
रहाणे को भेजा पवेलियन
कोलकाता के कप्तान रहाणे टीम के लिए परेशानी बन रहे थे। मुंबई को उनके विकेट की दरकार थी। पांड्या ने इस काम के लिए फिर ठाकुर को बुलाया और दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने फिर कमाल कर दिया। उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर रहाणे को भी आउट कर दिया। रहाणे ने 40 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।
ipl विश्लेषण
इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ipl और ipl
अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।