MI vs KKR: वानखेड़े में रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित ने वॉर्नर को पछाड़ा; सुनील नरेन ने बनाया बड़ा कीर्तिमान | IPL 2026 हिंदी अपडेट

MI vs KKR: वानखेड़े में रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित ने वॉर्नर को पछाड़ा; सुनील नरेन ने बनाया बड़ा कीर्तिमान

kkr, ipl, ipl, ipl, ipl

kkr अपडेट

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने। मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा और सुनील नरेन दोनों ने खास उपलब्धियां अपने नाम कीं। आइये जानते हैं…

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, वॉर्नर को पीछे छोड़ा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मैच से पहले वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे और डेविड वॉर्नर से आगे निकलने के लिए उन्हें 11 रनों की जरूरत थी। वानखेड़े में ओपनिंग करते हुए रोहित ने यह आंकड़ा पार कर लिया और अब वह आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर ने 28 पारियों में कोलकाता के गेंदबाजी अटैक के सामने 1093 रन बनाए। अब रोहित के नाम 36 पारियों में 1094* रन हो गए।

ipl जानकारी

सुनील नरेन बने सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी

इस मुकाबले में उतरते ही केकेआर के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने भी इतिहास रच दिया। यह उनका 190वां आईपीएल मैच है और इसी के साथ वह लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में किरोन पोलार्ड (189 मैच) को पीछे छोड़ा। इस सूची में एबी डी विलियर्स और डेविड वॉर्नर 184-184 मैचों के साथ शामिल हैं, जबकि ड्वेन ब्रावो 161 मैच खेल चुके हैं।

केकेआर ने मुंबई को दिया 221 रन का लक्ष्य

अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की अर्धशतकीय साझेदारियों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। एमआई के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या को एक सफलता मिली।

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने एमआई को 221 रन का लक्ष्य दिया है। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलन पहले विकेट के रूप में 17 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

इसके बाद रहाणे और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 109 था, उस समय ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 36 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 145 तक पहुंचा दिया। रहाणे तीसरे विकेट के रूप में 40 गेंदों पर पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।

रहाणे का विकेट गिरने के बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में रघुवंशी 29 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 और रमनदीप सिंहचार रन बनाकर नाबाद रहे।

ipl विश्लेषण

इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ipl और ipl

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।

Written by: Cricket Analyst Team | Cricater
Experience: 5+ years in fantasy cricket analysis
Written by: Cricket Analyst Team | Cricater
Experience: 5+ years in fantasy cricket analysis

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *