ODI और T20I सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी | IPL 2026 हिंदी अपडेट

ODI और T20I सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी

odi, t20i, ipl, ipl, ipl

odi अपडेट

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश दौरे को लेकर न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।। लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे कई स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इस महीने के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली ODI और T20I सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

स्क्वाड में तेज गेंदबाज मैट फिशर, विल ओ’रूर्क और ब्लेयर टिकनर की वापसी सबसे बड़ी खबर है। ये तीनों खिलाड़ी चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर थे। ओ’रूर्क पीठ की चोट से उबरने के बाद ODI टीम में लौटे हैं, जबकि फिशर T20I टीम में शामिल हुए हैं। वहीं टिकनर टखने की चोट से उबर चुके हैं। यही वजह है कि वह दोनों फॉर्मेट की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

t20i जानकारी

कोच ने जताई खुशी

टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने खिलाड़ियों की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में काफी मेहनत की है और अब उनकी वापसी टीम के लिए बेहद अहम है। मौजूदा समय में लगातार क्रिकेट होने के कारण मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बहुत जरूरी है। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की भी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फोर्ड ट्रॉफी में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाए थे और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

टॉम लैथम संभालेंगे कप्तानी

इस दौरे में टीम की कमान टेस्ट कप्तान टॉम लैथम संभालेंगे, क्योंकि नियमित व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर IPL में मुंबई इंडियंस के साथ व्यस्त हैं। इसके अलावा मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क और बेन सीयर्स जैसे खिलाड़ी श्रीलंका में न्यूजीलैंड ए टीम के साथ खेलने के बाद सीधे इस स्क्वाड से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड टीम 13 अप्रैल को रवाना होगी, जबकि पहला ODI मैच 17 अप्रैल से शुरू होगा। इस दौरे पर सबकी नजरें न्यूजीलैंड की नई और संतुलित टीम पर होंगी, जो बांग्लादेश में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

न्यूजीलैंड की ODI टीम: टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

न्यूजीलैंड की T20I टीम: टॉम लैथम (कप्तान), कैटेन क्लार्क, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेवन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

ipl विश्लेषण

इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ipl और ipl

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।

Written by: Cricket Analyst Team | Cricater
Experience: 5+ years in fantasy cricket analysis
Written by: Cricket Analyst Team | Cricater
Experience: 5+ years in fantasy cricket analysis

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *